फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile came in the street, people in panic

Pilibhit News: गली में आया मगरमच्छ, दहशत में लोग

Mon, 08 Sep 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 08 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Crocodile came in the street, people in panic
गजरौला (पीलीभीत)। ग्राम गजरौला कला सहराई में शनिवार रात कटना नदी से निकला एक मगरमच्छ गली में पहुंच गया। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, इसके चलते यह मगरमच्छ आबादी वाले इलाके में भटक आया। गली में बहते पानी के बीच उसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सियों से बांध लिया और तत्काल सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीम रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण मगरमच्छ को काबू कर चुके थे। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में अक्सर जंगली जानवर नदी-नालों के उफान में बहकर गांव की ओर आ जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed