फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth of the bladed weapon The bodies of murder thrown

युवक की धारदार हथियार से हत्या का शव फेंका

Sat, 18 Jul 2015 11:11 PM IST
Brkedha
Brkedha Updated Sat, 18 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth of the bladed weapon The bodies of murder thrown

थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराखास निवासी 32 वर्षीय शांती स्वरूप उर्फ रमेश का रक्तरंजित शव गांव में नाली के किनारे पड़ा पाया गया। उसके हाथ पैर बांधकर गर्दन और सिर पर धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या की गई है। युवक की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराखास निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र शांती स्वरूप उर्फ रमेश 32 वर्षीय शुक्रवार को दिन मेें 11 बजे घर से गांव में ही घूमने निकला था। कुछ लोगों ने उसे गांव निवासी पप्पू की दुकान के पास बैठा देखा। शाम तक घर वापस न लौटने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को सुबह पांच बजे गांव निवासी इन्द्रपाल के मकान के बाहर रास्ते में नाली के किनारे शांती स्वरूप हाथ पैर बंधे हुए रक्तरंजित शव पड़ा देखा गया। शव मिलने की सूचना से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी गांव पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व सीओ सुवेग सिंह सिद्धू भी गांव पहुंचे और लोगों ने घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता सुंदरलाल का कहना है कि उसके पुत्र के हाथ पैर बांध कर हत्यारों ने गले व सिर पर धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या की है लेकिन किसी से भी रंजिश होने से उन्होंने इंकार किया है। मृतक की पत्नी सविता देवी, मां विमला देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की दो पुत्रियां क्रमश: सात वर्षीय अंशी और चार वर्षीय ब्यूटी है। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया मृतक के पिता सुंदरलाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना जा जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed