{"_id":"6d693dd8ae1e8fe65a6f5e471d44702e","slug":"youth-kerosene-on-himself-mix-set-fire-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, गंभीर
Pilibhit
Updated Fri, 23 Oct 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
थाना बरखेड़ा के गांव अलगनाथ निवासी ठाकुरदास ने शराब के नशे में घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। चीखने-चिल्लाने पर पड़ोस के घर में बैठी पत्नी शकुंतला और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह से बचाया। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव अलगनाथ निवासी 17 वर्षीय अजयपाल ने बताया कि उसके पिता ठाकुरदास नशे के आदी हैं। शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर सामान लेने गया था, जबकि छोटा भाई सुनील खेत पर गया था। मां शकुंतला देवी पड़ोस में किसी काम से गईं थी। सुबह करीब नौ बजे पिता शराब के नशे में घर आए और गालियां बकने लगे। पिता की आवाज सुनकर जब तक मां शकुंतला देवी मौके पर पहुंचती। इससे पहले ही पिता ने घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली। यह देख मां और आग की लपटों से घिरे पिता चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
शोरशाराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से बोरा आदि पिता पर डालकर बचाया। घर वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर के मुताबिक ठाकुरदास 65 प्रतिशत झुलस गया है।
विज्ञापन