{"_id":"c9b81e01b57303c9312fc03b617fdd62","slug":"youth-in-mysterious-circumstances-the-charred-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की जलकर मौत
Bilsnda
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला मदनमोहन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय नितीश कुमार की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौत की सूचना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
मोहल्ला मदनमोहन कॉलोनी निवासी गीता देवी ने बताया कि उनका पुत्र नितीश कुमार मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार को वह अपनी मौसेरी बहन सानू के साथ नगर में ही स्थित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गईं थी। छोटा पुत्र गौरव रविवार को कटरा गया था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर से धुआं उठने और चीखने-चिल्लाने की आवाज होने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे तो तो देखा पुत्र नितीश कुमार की झुलसकर मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने उन्हें घटना की सूचान दी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। एसओ राजेश यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन