फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth burnt in laws

ससुराल आए दिल्ली के युवक को पेट्रोल डाल जलाया

Fri, 04 Aug 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 04 Aug 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
Youth burnt in laws
youth burnt
कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका स्थित अपनी ससुराल में शुक्रवार को आए दिल्ली के युवक द्वारा अपनी पुत्री मांगे जाने पर उसके साले ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया है। करीब 70 फीसदी झुलसा होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। दिल्ली के थाना टोलटैक्स क्षेत्र के करावल नगर निवासी 35 वर्षीय अवधेश का विवाह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका निवासी विजयपाल की बहन देववती के साथ वर्ष 2001 में हुआ था। देववती के दो बच्चे हैं। बड़ा पुत्र गौरव 13 वर्ष का और पुत्री राधा 11 वर्ष की है। देववती का वर्ष 2007 में निधन हो गया था। उसके बाद अवधेश ने  वर्ष 2011 में झारखंड के धनबाद निवासी रूबी से दूसरा विवाह कर लिया था। गौरव दिल्ली में अपने पापा के साथ रहने लगा था और राधा गांव खनंका में अपने मामा विजयपाल के घर रहने लगी थी। बताया जाता है कि इस बीच अवधेश गांव खनंका में अपनी पुत्री राधा को लेने कई बार आया, लेकिन विजयपाल ने नहीं भेजा था। शुक्रवार को अपराह्न एक बजे अवधेश अपनी दूसरी पत्नी रूबी के साथ खनंका स्थित अपनी ससुराल में अपनी पुत्री राधा को लेने आया। विजयपाल ने राधा को भेजने से साफ मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों लोगों में विवाद भी हुआ। विवाद बढ़ने पर विजयपाल ने अपराह्न लगभग दो बजे अवधेश पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी, जिसमें अवधेश गंभीर रूप से झुलस गया। अवधेश के साथ आई उसकी दूसरी पत्नी रूबी ने बताया कि विजयपाल ने इस घटना को इतने शातिराना ढंग से अंजाम दिया कि उसे तब इसका पता लगा जब अवधेश आग की चपेट में आ चुका था। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हुए और किसी तरह अवधेश के शरीर में लगी आग बुझाई गई। रूबी ने बताया कि इसके बाद 100 डायल कर इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से झुलसे अवधेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसी बीच सूचना मिलने पर कोतवाली के एसएसआई संजीव उपाध्याय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अवधेश और रूबी के बयान लिए। हालत चिंताजनक होने पर अवधेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अवधेश का उपचार करने वाले डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि अवधेश लगभग 70 फीसदी झुलस गया है। तहरीर न मिल पाने के कारण कोतवाली पुलिस ने इस घटना की अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई है। एसएसआई ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed