फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women harassed in house

दबंग ने कमरे में घुसकर महिला से की छेड़छाड़

Mon, 02 Oct 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Mon, 02 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Women harassed in house
harassment
कमरे में सो रही महिला को गांव के एक युवक ने दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर छत पर सो रहे परिवार वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग निकला। महिला ने गांव के युवक पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।  
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जहानाबाद थाने में दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की रात उसके पति व बेटा छत पर सो रहे थे। वह कमरे में सो रही थी। देर रात गांव का एक युवक नशे की हालत में दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया और पीड़िता को दबोचकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर छत पर सो रहे उसके परिवार वाले आ गए। जिन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग गया। महिला का आरोप है कि आए दिन आरोपी नशे की हालत में उससे छेड़छाड़ करता है। महिला की तहरीर पर जहानाबाद एसएचओ किरनपाल सिंह ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed