{"_id":"1bb7249f93041a8d5990fd81dc6f5d41","slug":"women-broke-into-the-house-beat-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला को पीटा, फायरिंग
Jhonabad
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
गांव कनाकोर में तीन युवकों ने घर में घुसकर गांव की एक महिला की पिटाई कर दी और जान से मार देने की धमकी दी। आसपास के लोगों के जमा हुए तो फायरिंग कर भाग निकले। पुलिस ने महिला के पति विशंभर दयाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव कनाकोर निवासी विशंभर दयाल ने बताया कि गांव के ही रविंद्र कुमार आदि से पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार की शाम रंजिश के चलते रविंद्र कुमार अपने साथी हरवंश और रूपेंद्र के साथ उनके घर घुस आया और पत्नी माया देवी के साथ मारपीट की। शोरशराबा होने पर जब पड़ोस की मुन्नी देवी और आदेश कुमार बचाने आए तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई की। हमलावरों की पिटाई से पत्नी माया देवी घायल हो गईं। आसपास के लोग जब मौके पर जमा हुए और विरोध जताया तो आरोपी तमंचे से फायरिंग कर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि घायल महिला के पति की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन