फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman wounded by tiger attack in Mala forest

माला जंगल में बाघ के हमले से महिला घायल 

Sun, 03 Sep 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गजरौला/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  गजरौला/पीलीभीत। Updated Sun, 03 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Woman wounded by tiger attack in Mala forest
बाघ् - फोटो : अमर उजाला
पति के साथ बाइक पर आते समय हुआ हमला 
विज्ञापन

पति बच्चों के साथ बाइक पर मायके से आ रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची है। 

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम हटुआ बिजलाई निवासी गोधनलाल अपनी 35 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी एवं दो बेटियों के साथ माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा स्थित ससुराल ले लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे रिछौला से माला मार्ग पर उनकी बाइक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले से महिला परिवार सहित बाइक से गिर गई। बताते हैं बाघ का पंजा लगने से महिला के सिर व कंधे में घाव बने हैं। बाघ के हमले की सूचना से माला कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद महिला के परिवार एवं गांव के लोग भी पहुंच गए। महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। महिला के पति गोधनलाल ने बताया कि बाघ ने बाइक पर पीछे से हमला किया। गुड्डी देवी के पंजा लगने के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बाघ के हमले की सूचना पर माला रेंजर डीके श्रीवास्तव नेटीम के साथ घटना स्थल पहुकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के निकट बाघ के कोई चिन्ह नहीं मिले हैं। उधर डीएफओ कैलाश प्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना। उन्होंने बताया कि बाघ का हमला नहीं हुआ है। बाइक से गिरने पर महिला के सिर में कुछ चोट है साथ ही कंधे में मामूली खरोच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed