{"_id":"59aff61a4f1c1bf07f8b4574","slug":"woman-s-chains-looted-with-husband-s-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति संग दवा लेकर घर जा रही महिला की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति संग दवा लेकर घर जा रही महिला की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 06 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
chain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल्ले चौकी से डेढ़ सौ मीटर दूर घटी वारदात
मौका मुआयना कर ली तहरीर, फिर दबाने में जुटी रही पुलिस
दवा लेकर पति के साथ पैदल घर लौट रही महिला की सोने की चेन बाइक सवार स्नेचर उड़ा ले गया। कमल्ले पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। मौका मुआयना कर स्नेचर की तलाश करने के बजाए कोतवाली पुलिस घटना को छिपाने में जुटी रही।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी गोपाल मिश्रा राइस मिल में काम करते हैं। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी शिल्पी के साथ दवा लेने चौक बाजार गए थे। दवा लेकर दंपति पैदल घर के लिए निकले। चौक बाजार से ईमली चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर गल्ला गोदाम मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर महिला की 12 ग्राम की सोने की चेन लूट ले गया। महिला के चीखने पर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कमल्ले चौकी और यूपी 100 पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। जहां पीड़िता से जानकारी कर जल्द वर्कआउट और कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। चौकी के नजदीक वारदात के घटित होने से क्षेत्र के लोगों में खासा नाराजगी दिखाई दी। वहीं पुलिस गश्त को लेकर भी सवालिया निशान लगाया।
तहरीर की बात पर कोतवाल और पीड़ित आमने-सामने
महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले स्नेचर का सुराग लगाने से अधिक पुलिस घटना को छिपाने में मेहनत करती रही। घटना की तहरीर को लेकर पुलिस और पीड़ित के बयान आमने-सामने रहे। कोतवाल एसके सिंह का कहना था कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन तहरीर नहीं मिली। उधर पीड़िता शिल्पी मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि पुलिस के आने पर उन्होंने पूरी जानकारी दी। स्नेचर के 22 से 25 साल के बीच उम्र होने की भी बात बताई। इसके बाद रात में ही पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। अब सवाल है कि कोतवाल और पीड़ित में आखिर कौन झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल से जानकारी करने पर तहरीर न मिलने की बात पता लगी है। घटना की जानकारी दी जा चुकी है। पीड़ित की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी