फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman found dead chopped

रेलवे लाइन पर महिला का कटा शव बरामद

Fri, 15 Jan 2016 11:17 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर अज्ञात महिला का कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


रेलवे के मेठ राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे गश्त प्रसादपुर हाल्ट स्टेशन की ओर जा रहा था। नगर के पश्चिमी होम सिग्नल के आगे किलोमीटर 228/1/2 के समीप रेलवे लाइन पर महिला के कटा शव देखा। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। रेलवे स्टेशन से मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी गई।

एसआई कुवंरपाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि करीब 38 वर्षीय महिला का शव रेलवे लाइन पर पड़ा था। उसका दायां हाथ और पैर कटा था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed