फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman charged Accused of rape

युवती ने लगाया गैंगरेप का आरोप

Fri, 25 Sep 2015 11:30 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 25 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिली युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे युवक के हाथों उसकी बिक्री कर दी गई। खरीदकर ले जाने वाले युवक के साथ मिलकर गैंगरेप किया। गर्भवती होने पर गर्भपात न कराने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन

अलीगढ़ की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह जुलाई में भटक कर रेलवे स्टेशन आ गई थी। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर पूरनपुर देहात के वार्ड संख्या दो निवासी एक युवक उसे मिला और शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया। जहां उससे कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद 10 हजार रुपये में एक अन्य युवक के हाथ सौदा कर दिया। उसे खरीदने वाले युवक ने आठ सितंबर को उससे झूठा निकाह का नाटक किया। आरोप है कि इसके बाद उक्त दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे देह व्यापार का धंधा करने को मजबूर किया। उसने गर्भपात कराने से मना किया तो उसकी पिटाई की गई। युवती ने पुलिस को तहरीर देने का दावा किया है, लेकिन इंस्पेक्टर शक्ति सिंह तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती की मौखिक शिकायत की थी। जिस पर आरोपियों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed