फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   With three real sisters try to rape

पांच युवकों ने तीन सगी बहनों के साथ की रेप की कोशिश

Wed, 28 Oct 2015 11:34 PM IST
हजारा/पीलीभीत।
हजारा/पीलीभीत। Updated Wed, 28 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
With three real sisters try to rape
दादा के घर जा रहीं तीन सगी बहनों से रास्ते में गन्ने के खेत में खींच कर ले जाने के बाद पांच युवकों ने रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उनसे मारपीट की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


अपनी मां के साथ थाने पहुंची पीड़िताओं की पुलिस ने एक नहीं सुनी और सिर्फ तीन आरोपी युवकों के खिलाफ महज मारपीट की एनसीआर दर्ज कर टरका दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष हैं।
विज्ञापन


पीड़ित तीनों पुत्रियों के साथ थाना पहुंची महिला ने बताया कि बुधवार सायं करीब पांच बजे उसकी तीन पुत्रियां एक किमी दूर स्थित अपने दादा के घर जा रहीं थीं। रास्ते में गांव के ही पांच युवक तीनों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। उनके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारा-पीटा व उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और अपने मन मुताबिक तीन आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली। तीनों पुत्रियों की उम्र 17,19व22 है।

 महिला व उसकी तीनों पुत्रियां थाने में चीख-चीख कर कह रहीं थीं कि पैदल अपने दादा के घार जाते समय युवकों ने उनके साथ यह सलूक किया। आरोपी युवकों के पास तमंचे थे। जिसके बल पर ही युवक गन्ने में खींच ले गए थे।  लड़कियों के चिल्लाने पर पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए।

चीख पुकार पर वहां से गुजर रहे लोगों ने जब शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। जब महिला पुत्रियों के साथ थाने पहुंची तो वहां तमाम लोगों की भीड़ जुट गई।  एसओ वृजकिशोर का कहना है कि रेप की कोशिश नहीं हुई। मारपीट में कपड़े फटे हैं। जिस पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

0000
घटना की जानकी मेरी मुझे नहीं है। यदि ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। पीड़िता यदि शिकायत करती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
जवाहर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed