{"_id":"b86f6092f4ed72e4b42cbe5e02de7aa6","slug":"with-three-real-sisters-try-to-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच युवकों ने तीन सगी बहनों के साथ की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच युवकों ने तीन सगी बहनों के साथ की रेप की कोशिश
हजारा/पीलीभीत।
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादा के घर जा रहीं तीन सगी बहनों से रास्ते में गन्ने के खेत में खींच कर ले जाने के बाद पांच युवकों ने रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उनसे मारपीट की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए।
अपनी मां के साथ थाने पहुंची पीड़िताओं की पुलिस ने एक नहीं सुनी और सिर्फ तीन आरोपी युवकों के खिलाफ महज मारपीट की एनसीआर दर्ज कर टरका दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष हैं।
पीड़ित तीनों पुत्रियों के साथ थाना पहुंची महिला ने बताया कि बुधवार सायं करीब पांच बजे उसकी तीन पुत्रियां एक किमी दूर स्थित अपने दादा के घर जा रहीं थीं। रास्ते में गांव के ही पांच युवक तीनों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। उनके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारा-पीटा व उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और अपने मन मुताबिक तीन आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली। तीनों पुत्रियों की उम्र 17,19व22 है।
महिला व उसकी तीनों पुत्रियां थाने में चीख-चीख कर कह रहीं थीं कि पैदल अपने दादा के घार जाते समय युवकों ने उनके साथ यह सलूक किया। आरोपी युवकों के पास तमंचे थे। जिसके बल पर ही युवक गन्ने में खींच ले गए थे। लड़कियों के चिल्लाने पर पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए।
चीख पुकार पर वहां से गुजर रहे लोगों ने जब शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। जब महिला पुत्रियों के साथ थाने पहुंची तो वहां तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। एसओ वृजकिशोर का कहना है कि रेप की कोशिश नहीं हुई। मारपीट में कपड़े फटे हैं। जिस पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
0000
घटना की जानकी मेरी मुझे नहीं है। यदि ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। पीड़िता यदि शिकायत करती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
जवाहर, एसपी