फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Widow 's territory Construction takeover provided

विधवा की जमीन कब्जाकर कराया निर्माण

Mon, 28 Dec 2015 11:20 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 28 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

विधवा ने तीन लोगों पर फर्जी का बैनामा कराकर उसकी जमीन कब्जाकर उस पर निर्माण कराने की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने विनियमित क्षेत्र जेई को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला देशनगर में ठेका चौकी के निकट रहने वाली ओमवती ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए पत्र में कहा है कि उसकी जयसंतरी रोड के पूरब की ओर जमीन है जिसका 12 मई 2014 को शहर के ही लोकपाल, वरुण वर्मा व विवेक वर्मा ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। कुछ माह पूर्व उन्होंने इस जमीन पर निर्माण शुरू कराया जिससे उसे इसकी जानकारी हुई। महिला का आरोप है कि उसने जब जमीन अपनी बताकर विरोध जताया तो तीनों ने उसे बैनामा दिखाया जिसे देख वह दंग रह गई। महिला का दावा है उसने न तो जमीन की बिक्री की है न ही किसी कागज पर हस्ताक्षर किए हैं। बैनामे में जो जमीन जयसंतरी रोड से 200 मीटर दूर दर्शायी गई है जबकि मौके पर जमीन रोड से मात्र 15 मीटर दूर है। शिकायत में महिला ने कहा कि पिछले तीन माह से न्याय पाने को दौड़ रही है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। विनियमित क्षेत्र से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed