फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Where the victim of rape shall now ?

अब कहां जाएगी बलात्कार पीड़ित?

Sat, 26 Sep 2015 11:41 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 26 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती को बंधक बनाकर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर मोहल्ले के ही एक अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़ित को जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है। अब सवाल यह उठता है कि उसे भेजा कहां जाए। क्योंकि उसका पता सही नहीं निकला।  

विज्ञापन

अलीगढ़ की एक युवती ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को बताया था कि पूरनपुर देहात के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में दूसरे युवक के हाथों बिक्री कर दी और दोनों ने मिलकर कई दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया। शनिवार को पूरनपुर देहात के वार्ड दो निवासी मोहम्मद नवी मंसूरी ने युवती की ओर से पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पूरनपुर देहात के वार्ड दो निवासी साजिद सलमानी के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। मोहम्मद नवी ने बताया कि एक युवती सप्ताह भर पहले उसे मिली थी। उसने अपने को अलीगढ़ का रहने वाला बताया था और अपने साथ हुए जुल्मों की दास्तां बताई थी। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि मोहम्मद नवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। युवती को डॉक्टरी जांच को जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरी जांच के बाद युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सवाल युवती के रहने का है। उसने अपने को अलीगढ़ के एक स्थान का रहने वाला बताया। इस पर पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस से इसकी तस्दीक की। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि युवती के बताए गए पते पर उसके न रहने की जानकारी मिली है। उधर, युवती किस कारण से चार जुलाई को पूरनपुर स्टेशन पहुंची। वह यह भी नहीं बता पा रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवती को पुलिस कहां ढूंढेगी। फिलहाल आज कोर्ट में पेश होने के बाद ही फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पते की तस्दीक नहीं हो सकी है। उसके अदालत में कलमबंद बयान कराए जाऐंगे।घ इसके बाद अदालत जहां के लिए आदेश देगी, युवती को वहां भेजा जाएगा।
जवाहर, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed