फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wedding trick Women raffia

शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार

Thu, 11 Jun 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहर की एक महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक छह माह तक दुराचार करता रहा। महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की। महिला ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर निवासी एक महिला ने बताया कि शहर का एक युवक उसके पति का दोस्त था। वह अक्सर घर आता-जाता था। आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने की बात कही। युवक के झांसे में आकर उसने अपने पति को जनवरी 15 में छोड़ दिया। पति को छोड़ने के बाद आरोपी युवक उसे शहर में एक किराए का मकान लेकर उसके साथ रहने लगा।
विज्ञापन

जब भी उसने शादी का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करता रहा। बुधवार की रात करीब 12 बजे आरोपी नशे में धुत होकर अपने अन्य दो साथियों के साथ कमरे पर आया और दोनों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कोतवाली गई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोप गंभीर है। इसलिए वह खुद मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed