फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Was strangled Rajesh was murdered

गला दबाकर की गई थी राजेश की हत्या

Tue, 01 Sep 2015 11:47 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 01 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

गांव सिकराना निवासी राजेश मिश्र की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। अब तक इस मामले में हीलाहवाली कर रही कोतवाली पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद मृतक की पत्नी कमला देवी की ओर से गांव निवासी झनकार और पाती राम के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

गांव सिकराना निवासी राजेश 29 अगस्त को बाजार घाट स्थित पोल्ट्री फार्म पर छह माह की बकाया मजदूरी लेने गया था। उसी दिन शाम को साढ़े आठ बजे गांव निवासी और पोल्ट्री फार्म का मालिक झनकार अपने साथी गांव निवासी पातीराम के साथ हत्या कर उसका शव बाइक से उसके घर छोड़ गए थे। पुलिस  ने शव  का पोस्टमार्टम कराया। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजेश मिश्र की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उधर, घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस कई दिन तक रिपोर्ट दर्ज करने से कतराती रही। अब जब पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है तो पुलिस ने मंगलवार को मृतक की पत्नी कमला देवी को थाने बुला तहरीर ले ली। जिसमे झनकार और पातीराम पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed