{"_id":"c3aef636a6a74f3c731842fce6905105","slug":"was-strangled-rajesh-was-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी राजेश की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी राजेश की हत्या
Purnpur
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिकराना निवासी राजेश मिश्र की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। अब तक इस मामले में हीलाहवाली कर रही कोतवाली पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद मृतक की पत्नी कमला देवी की ओर से गांव निवासी झनकार और पाती राम के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव सिकराना निवासी राजेश 29 अगस्त को बाजार घाट स्थित पोल्ट्री फार्म पर छह माह की बकाया मजदूरी लेने गया था। उसी दिन शाम को साढ़े आठ बजे गांव निवासी और पोल्ट्री फार्म का मालिक झनकार अपने साथी गांव निवासी पातीराम के साथ हत्या कर उसका शव बाइक से उसके घर छोड़ गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि राजेश मिश्र की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उधर, घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस कई दिन तक रिपोर्ट दर्ज करने से कतराती रही। अब जब पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है तो पुलिस ने मंगलवार को मृतक की पत्नी कमला देवी को थाने बुला तहरीर ले ली। जिसमे झनकार और पातीराम पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन