{"_id":"4fe30aafaeac3f42949004116b260bda","slug":"village-leaders-will-not-tolerate-harassment-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
पीलीभीत।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।
रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जटपुरा ग्राम प्रधान के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि चुनाव के तत्काल बाद चुनावी रंजिश के चलते नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों पर अनर्गल आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जाता है। नए प्रधान अपनी ग्राम पंचायतों में ईमानदारी से विकास कार्य कराए ताकि समाज में उनकी एक अच्छे जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बन सके।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी ग्राम प्रधान का बेवजह उत्पीड़न किया गया तो संगठन उसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अमरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत जटपुरा की ग्राम प्रधान धर्मवती को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। धर्मवती के मनोनयन पर ग्राम प्रधानों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान ख्यालीराम, आनंद प्रकाश, विनोद कुमार, जसवंत कुमार, गंगाराम, विद्याराम वर्मा समेत तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।