{"_id":"833655d572a5d5d9c6ee42406fd4b770","slug":"verdi-ka-raub-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने बुजुर्ग को पीटकर किया अधमरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने बुजुर्ग को पीटकर किया अधमरा
पीलीभीत
Updated Sat, 20 Dec 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। थाना माधोटांडा की शाहगढ़ चौकी पुलिस ने सीनियर सिटीजन को धता बताते हुए गांव अभयपुर निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद वर्मा को पीटकर अधमरा कर दिया।
उसका दोष सिर्फ इतना था कि वह पुलिस के बुलावे पर चौकी नहीं पहुंच सका। बरखेड़ा सपा विधायक हेमराज घायल को लेकर एसपी से मिले और घटना पर गहरी नाराजगी जताई। एसपी ने मामले की जांच सीओ पूरनपुर को सौंपी है। उधर सीओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लिए।
गांव अभयपुर निवासी बुजुर्ग जगदीश प्रसाद वर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर को गांव के ही मुन्नालाल ने उसके व उसके पुत्र अमिताभ, विजयपाल और नरायन के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई थी। इस मामले में शाहगढ़ चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह ने उसे पुलिस चौकी पर बुलाया था, लेकिन वह किसी वजह से बुलाने पर नहीं पहुंच सका। 19 दिसंबर को वह पूरनपुर जाने के लिए शाहगढ़ रेलवे स्टेशन जा रहा था।
विज्ञापन
सुबह करीब 11.30 बजे सिपाहियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे चौकी इंचार्ज अमरपाल सिंह ने उसे पकड़ लिया और इतना आग बबूला हो गए कि उसकी उम्र का भी लिहाज नहीं किया। आपा खो बैठे दरोगा ने उसे पहले वहीं जमकर पिटा। बाद में चौकी लाए, जहां उसकी बेरहमी से डंडों, पट्टा और लातघूसों से पिटाई की।
जिससे उसके नाक से खून बहने लगा। उसके मरणासन्ना हालत में पहुंचने पर दरोगा शांत हुआ। इधर बुजुर्ग के घर वालों ने क्षेत्रीय विधायक हेमराज वर्मा से संपर्क साधा और घटना की जानकारी दी। विधायक के हस्तक्षेप पर उसे पुलिस ने देर रात छोड़ा।
विध्ाायक ने किया हस्तक्ष्ाेप
शनिवार को विधायक हेमराज जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर के साथ बुजुर्ग को लेकर एसपी आवास पहुंचे। घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। एसपी ने उन्हें मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने का अश्वासन दिया। इसके बाद विधायक बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाए और उसे भर्ती कराया।
उधर एसपी के आदेश पर सीओ पूरनपुर निर्मल कुमार विष्ट दोपहर करीब 2.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हो गई है कि पुलिस ने उसे पीटा है, जो गलत है। वह अभी मामले की जांच कर रहे हैं। रविवार को जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।
बुजुर्ग ने दरोगा पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। सीओ पूरनपुर से जांचकर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सोनिया सिंह, एसपी