फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Vandalizing of khaki: inexplicably Mid to beat

खाकी की गुंडई: बेवजह अधेड़ को जमकर पीटा

Fri, 29 Jan 2016 12:05 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 29 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vandalizing of khaki: inexplicably Mid to beat
थाना जहानाबाद के तीन सिपाहियों ने गांव वाकरगंज निवासी 48 वर्षीय लियाकत अली उर्फ कल्लू की बेवजह बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में उसे शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया। पीड़ित अपनी बीमार मां को लेने साइकिल से गांव में दूसरे मकान पर जा रहा था। पीड़ित ने एसपी से मिलकर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ जहानाबाद को सौंपी है।
विज्ञापन

गांव वाकरगंज निवासी लियाकत अली उर्फ कल्लू ने बताया कि 23 जनवरी को गांव में जलसा था। रात करीब 12 बजे जलसा समाप्त होने के बाद वह अपने घर पहुंचे। इसी बीच करीब पांच सौ मीटर दूर दूसरे मकान में रह रहे भाई ने मां महरुननिशा की तबियत खराब होने की जानकारी दी। जिस पर वह साइकिल से मां को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए भाई के घर जा रहा था। कुछ दूर रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे तीन सिपाहियों ने उसकी साइकिल पकड़ ली और उसकी बेरहमी से डंडों व लात-घूसों से जमकर पिटाई की। बाद थाने की सरकारी जीप बुलवाकर उसे थाने ले गए। जहां उसे पटे व डंडों से पीटा गया। बाद में शांतिभंग करने के आरोप में उसका चालान कर दिया। पीड़ित ने एसपी से मिलकर शरीर पर बने चोटों के निशान दिखाए और बताया कि गांव में गुटबंदी के चलते कुछ लोगों के इशारे पर सिपाहियों ने उसे बेरहमी से पीटा है। उसने सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। मामले की जांच सीओ जहानाबाद को सौंपी गई है। जांच में यदि आरोप सही मिलते हैं तो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed