फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uttarakhand crooks looted from petrol pump businessman

उत्तराखंड के बदमाशों ने की थी पेट्रोल पंप कारोबारी से लूट

Tue, 11 Jul 2017 10:54 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Tue, 11 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज हाईवे पर पेट्रोल पंप कारोबारी कश्मीर सिंह से तमंचे के बल पर 80 हजार रुपये की लूट उत्तराखंड के शातिर बदमाशों ने की थी। सात महीने बाद स्वाट टीम ने घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को धर दबोचा। इनके पास से लूटी गई नकदी और तमंचा कारतूस बरामद हुए। हालांकि सरगना को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो सकी है। यह जानकारी एसपी ने प्रेसवार्ता में दी। यह भी कहा कि पुलिस टीम को दो हजार रुपये इनाम दिये जाएंगे।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के लाहौरगंज निवासी पेट्रोल पंप कारोबारी कश्मीर सिंह से 20 दिसंबर की रात घर जाते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से थाना पुलिस सुराग न मिलने पर उसको झुठलाने में जुटी थी। उधर अधिकारियों ने थाना पुलिस की लापरवाही को देखते हुए स्वाट टीम को खुलासे का टास्क दिया। इस दौरान उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र धरौनी लामाखेड़ा निवासी परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी, नानकमत्ता थाना क्षेत्र के सिरौंजा निवासी रंजीत सिंह व एक अन्य का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद से पुलिस उनकी धरपकड़ में लग गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों अपराधी तुमड़िया बाग में हैं। इस पर स्वाट टीम प्रभारी रेहान खां, मुकेश शर्मा, कांस्टेबल सत्यवीर कौशिक, हसमत अली ने अमरिया एसओ माधो सिंह विष्ट के साथ दबिश दी। इसमें दोनों आरोपी परमजीत और रंजीत सिंह को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से लूट के तीन हजार रुपये, एक मोबाइल दो तमंचे 12 बोर और चार कारतूस बरामद किए। जबकि तीसरा साथी भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन

000      
पकड़े गए लुटेरे हरियाणा के रेवाड़ी में पेट्रोल कारोबारी से कार और सात हजार की नकदी लूटने के बाद शांत हो गए थे। इनका अमरिया और सितारगंज थाने से आपराधिक इतिहास मिला है। गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। फरार साथी की तलाश जारी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसपी   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed