फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Until now , due to the killing of the head Police could not reach

प्रधान के हत्या की वजह तक अब तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Wed, 16 Dec 2015 10:48 PM IST
Dioria
Dioria Updated Wed, 16 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

गांव नौगवां नवीनगर निवासी नवनिर्वाचित प्रधान रामपाल गंगवार हत्याकांड में पुलिस ने परिवार वालों की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्याकांड के खुलासे के लिए जुटी पुलिस की तीन टीमें दूसरे दिन भी हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान नहीं कर सकी है। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी के आदेश पर पीएसी तैनात कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे प्रधान के शव का गमगीन माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।  

विज्ञापन

गांव नवीनगर निवासी नवनिर्वाचित 35 वर्षीय प्रधान रामपाल गंगवार मंगलवार को गांव के ही गया प्रसाद और कालीचरन को साथ लेकर बीसलपुर गए थे। शाम को वापस आते समय साथी दोनों युवकों ने बिहारीपुर हीरा की साप्ताहिक बाजार में बाइक रुकवाई और सब्जी लेने चले गए थे। इसी बीच टेंपों से उतरे दो अज्ञात युवकों ने सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े प्रधान रामपाल गंगवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पुत्र अरविंद गंगवार की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मौके पर पहुंचे एसपी जवाहर ने घटना के खुलासे के लिए सीओ ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थी। घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान में जुटीं तीनों टीमों के हाथ दूसरे दिन भी खाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के कारणों का पता लगा रही है। अभी तक पुलिस को कोई ऐसे तथ्य नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस हमलावरों तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत हैं। उधर प्रधान की हत्या के बाद गांव में दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में एसपी के आदेश पर पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।


गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग जब शव को लेकर गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर बाद गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव यात्रा में गांव के तमाम लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed