{"_id":"3af0e4b7cca1b0b4483d481897359210","slug":"two-women-injured-in-rain-dropped-linter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में लिंटर गिरा दो युवतियां घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में लिंटर गिरा दो युवतियां घायल
पीलीभीत/परेवावैश्य।
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान जर्जर मकान का लिंटर गिर गया। इससे मलबे में दबकर दो युवतियां घायल हो गई। दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हश्ख्चचपवालत ठीक होने पर दोनों को छुट्टी दे दी गई।
क्षेत्र के गांव सहगवां नगरिया निवासी इशहाक अहमद का पुराना घर है। शनिवार करीब डेढ़ बजे तेज बारिश और बिजली की कड़क के साथ उसके घर का लिंटर गिर गया। इस हादसे में घर के बरामदे में बैठीं छोटे भाई इरशाद की पत्नी शहनाज बेगम और इशहाक की पुत्री इशरत जहां ने बचने की कोशिश की, लेकिन मलबे की ईंट लगने से दोनों घायल हो गई। लिंटर गिरने की आवाज पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर इशहाक भी घर पहुंच गए। दोनों घायलों को शहर के एक अस्पताल लाया गया। एक दिन उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। छत गिरने की सूचना पर एसओ धनंजय सिंह भी फोर्स मौके पर पहुंचे। इशहाक ने घटना की सूचना राजस्व प्रशासन को दे दी है।
कच्ची दीवार ढहने से बालिका की मौत, चार घायल
चुर्रासकतपुर। कस्बा निवासी नन्हे शाह की कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर दो वर्षीया बालिका की मौत हो गई है और घर के चार लोग घायल हो गए।
कस्बा निवासी नन्हे शाह ने बताया कि रविवार को सुबह हुई घनघोर बारिश से उनके घर की कच्ची दीवार पूरी तरह से गल गई थी। शाम को वह दीवार अचानक ढह गई। दीवार के मलवे से दबकर गृहस्वामी की दो वर्षीया पुत्री जीनत की मौके पर ही मौत हो गई। मलवे में दबकर गृहस्वामिनी सुगरा बेगम, उनकी तीन वर्षीया पुत्री नगमा, दो वर्षीय पुत्र नीलेश और छह माह का पुत्र गुड्डू घायल हो गया है। घर के अन्य सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से मलवा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बच्ची का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार नन्हे लाल ने गांव पहुंच मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
छात्रा की तेज बुखार से मौत
बीसलपुर। गांव भोगापुर निवासी बाबूराम की 10 वर्षीया पुत्री सीतू की रविवार को तेज बुखार से मौत हो गई है। सीतू कक्षा पांच की छात्रा थी।
गांव भोगापुर निवासी बाबूराम ने बताया कि उनकी 10 वर्षीया पुत्री सीतू दो दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गई थी। उसका इलाज नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई है। सीतू किसान सहकारी चीनी मिल के बाल विद्या भवन में कक्षा पांच की छात्रा थी। इस संबंध में पूछने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, फिर भी सोमवार को टीम भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी।