{"_id":"4b14c3cb7809a521232465c401608c6b","slug":"two-women-in-foreclosure-including-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजदारी में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजदारी में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल
पीलीभीत
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पांच स्थानों पर हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए हैं।
गांव अखौली में बेचेलाल की पत्नी हुलासो देवी को गांव के ही रामऔतार, प्रेमशंकर, श्रीकृष्ण और नित्यपाल ने बच्चों के विवाद में डंडों से पीट दिया। गांव जोगीठेर निवासी रामबाबू की पत्नी रामजानकी को गांव के ही विनीत और सुनील ने कहासुनी पर पीट दिया।
मोहल्ला राम बंगला निवासी शिव शर्मा को मोहल्ले के ही रामसरन ने पुरानी रंजिश को लेकर, गांव परासी रामकिशन निवासी नत्थूलाल को गांव के गोपाल, देवेंद्र और संतोष ने बच्चों की लड़ाई को लेकर, गांव परसिया निवासी अनिल कुमार को गांव के पवन कुमार ने रुपयों के लेन-देन के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।