फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two passengers in roadways Robbed of 70 thousand

रोडवेज में दो यात्रियों से 70 हजार की लूट

Wed, 15 Jul 2015 11:33 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 15 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
ईद का त्योहार नजदीक आते ही रोडवेज बसों व ट्रेनों में जहरखुरान की घटनाएं बढने लगी हैं। दिल्ली से कमाई कर त्योहार पर अपने घर आ रहे थाना सुनगढ़ी के गांव गौहनियां निवासी 18 वर्षीय संतोष और माधोडांटा निवासी आमिर रोडवेज बस में जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह के सदस्य दोनों के पास से मोबाइल, 70 हजार की नगदी व संतोष का बैग लूट ले गए। बस चालक बेहोशी की हालत में दोनों को गौहनियां चौराहा पर फेंककर चला गया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव गौहनियां निवासी संतोष गुडगांव और माधोटांडा निवासी आमिर दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दोनों दिल्ली से एक साथ बरेली पहुंचे और मंगलवार की रात रोडवेज बस में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में दोनों को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बना लिया। गिरोह के सदस्य संतोष के पास से करीब 50 हजार रुपये, मोबाइल, जूते और बैग व आमिर के पास से 20 हजार रुपये, जूते व मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक ने दोनों को बेहोशी की हालत में गौहनियां चौराहा पर फेंक दिया। सुबह जब लोग टहलने सड़कों पर आए तो उन्होंने दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में पड़े देखा तो सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और युवकों के घर वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed