{"_id":"5b86e36742c7924631102fde","slug":"two-minor-dies-after-consuming-khichdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित खिचड़ी खाने से भाई-बहन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूषित खिचड़ी खाने से भाई-बहन की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव भदेगकंजा में मंगलवार रात घर में बनी खिचड़ी खाकर सोए एक परिवार के तीन बच्चों की हालत अचानक आधी रात के बाद खराब हो गई। इनमें से सात वर्षीय पुत्र की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 11 वर्षीय बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। घर में बने खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। भदेगकंजा निवासी किसान रामदीन ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के लोग खिचड़ी खाकर सो गए। रात दो बजे के बाद अचानक उनके बच्चे हंसमुखी, प्रशांत और मोनिका की तबीयत खराब हो गई। परिजन सुबह सात बजे तीनों को बिलसंडा सीएचसी में दिखाने के लिए घर से निकले ही थे कि गांव के बाहर पहुंचते ही बेटे प्रशांत की मौत हो गई। इस पर परिवारवालों ने उसके शव को घर भेज दिया।
हंसमुखी और मोनिका को ले जाकर बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने हंसमुखी को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।