फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two killed in road accident , a wounded

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Tue, 06 Oct 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 06 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident , a wounded
पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिथरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला थान सिंह निवासी 30 वर्षीय दिनेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मोहल्ले का ही उसका दोस्त वीनेश घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सोमवार को सड़क हादसे में घायल पिपरियाकरम निवासी सतविंदर कौर की शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला थाना सिंह निवासी विनेश के यहां बेटी के जन्म होने की खुशी में सोमवार की रात घर पर कार्यक्रम था। इसमें मोहल्ले का दिनेश भी शामिल था। मंगलवार की तड़के करीब तीन बजे दिनेश किसी काम से अपने दोस्त वीनेश को साथ लेकर पूरनपुर की ओर जा रहा था। गांव बिथरा के पास अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वीनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पर दिनेश के परिवार में कोहराम मच गया। मरने वाला दिनेश उत्तराखंड में एक होटल पर कारीगर का काम करता था। हादसे के बाद से पत्नी बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका तीन साल का पुत्र सार्थक है। उधर सोमवार को ट्रक की टक्कर से घायल हुई पिपरियाकरम निवासी सतविंदर कौर की शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कारों में भिड़ंत, हादसा टला
टनकपुर हाइवे पर कचहरी तिराहे के पास बोलेरो ने मारुति कार में पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत यह रही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों वाहन मालिकों के बीच आपस में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed