{"_id":"593e908f1126f4c90b8b48cb","slug":"two-days-later-open-bank-alert-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुले बैंक, अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन बाद खुले बैंक, अलर्ट रही पुलिस
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
पुिललिस ने चेिककिंग की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ऐसे में चोर, लुटेरे सक्रिय होकर वारदात को अंजाम न दे सकें, इसको लेकर पुलिस महकमा अलर्ट रहा। एसपी के निर्देश पर जिले में चेकिंग अभियान चलाकर थाना पुलिस ने संदिग्धों की तलाश की।
एसपी का आदेश मिलते ही जिले के समस्त थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ सुबह दस बजे से क्षेत्र के बैंकों में संदिग्धों की तलाश में निकल पड़े। बैंक में पहुंचकर वहां के सुरक्षा संबंधी संसाधन सीसीटीवी, सायरन और गार्ड आदि को लेकर जांच की गई। इसके अलावा बैंक परिसर के आसपास खोका व ठेलों पर बेवजह खड़े युवकों से पूछताछ की। बिना लॉक खड़े किए गए वाहनों को भी चेक किया। एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव, एसआई वेदपाल सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, मनिराम सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, सिंडीकेट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक में जाकर व्यवस्थाएं चेक की। इधर कोतवाल देशपाल सिंह, एसआई वीरेंद्र शर्मा ने टीम के साथ इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि को चेक किया। छिटपुट खामियां सामने आने पर शाखा प्रबंधकों को सुधार कराने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान सीओ सिटी निशंाक शर्मा राउंड लेकर मातहतों के कार्य की मानिटरिंग में जुटे रहे।