{"_id":"e9552a33df7727c84cf0209232827c57","slug":"two-cases-of-murder-charges-in-the-written-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप के दो मामलों में नहीं लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोप के दो मामलों में नहीं लिखी रिपोर्ट
Pilibhit
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थाना बरखेड़ा और कोतवाली पूरनपुर में अलग-अलग दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। दोनों के परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम भी कराया था। इसके बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। दोनों पीड़ितों ने सीओ जहॉनाबाद को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली बीसलपुर के गांव गंगापुर निवासी छंगो बेगम ने बताया कि उसका पुत्र नवाबशाह कोतवाली पूरनपुर के इंदिरानगर में रहता है। आरोप है कि मोहल्ले की एक महिला ने दो अन्य युवकों के साथ नवाब शाह को जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया था, लेकिन अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पूरनपुर कोतवाल शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। उसका बिसरा जांच को भेजा गया है। उधर थाना बरखेड़ा के गांव मुड़िया हुलासपुर निवासी सुखलाल जाटव ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। उसका 21 वर्षीय पुत्र राजवीर 22 सितंबर को अपने घर के बाहर बैठा ब्लेड से नाखून काट रहा था। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक ने ब्लेड छीनकर पुत्र की पेंट काट दी थी। इस दौरान ब्लेड आरोपी के हाथ में भी लग गया था। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी के परिवार के ही तीन लोग उसके घर घुस आए और पुत्र की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर गला कस दिया था। जब वह लौटकर घर पहुंचे तो राजवीर मृत मिला। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। दोनों पीड़ितों ने सीओ जहॉनाबाद को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मां की। सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि संबंधित थानेदारों को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन