फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trying to misbehave with the girl, villagers beat the poor

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने दरिंदे को पीटा

Fri, 21 Jul 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   बरखेड़ा (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो   बरखेड़ा (पीलीभीत)। Updated Fri, 21 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Trying to misbehave with the girl, villagers beat the poor
child rape
गांव के बच्चों संग बकरी चराने खेत पर गई थी पीड़िता       
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा       


बकरी चराने खेत पर गई पांच साल की बच्ची से दरिंदे ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची को पकड़कर आरोपी पास के गन्ने के खेत में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। साथी बच्चों के शोर मचाने पर जमा हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।       
शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची पिछले एक माह से अपने ननिहाल बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। शुक्रवार दोपहर को बच्ची गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने के लिए खेत पर गई थी। इस बीच काजरभोजी गांव निवासी अजयपाल ने बच्ची को बुरी नियत से पकड़ लिया। उसको पास के गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के चीख पुकार करने पर साथ आए अन्य बच्चों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे सुनकर आसपास के काफी ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद खेत में बच्ची से दरिंदगी की कोशिश कर रहे आरोपी को धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल आक्रोशित ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को छुड़ाया। कुछ ही देर में बरखेड़ा पुलिस भी आ गई और आरोपी को हिरासत में लिया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर प्रवीण कुमार, एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। बच्ची के परिवार वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।       
विज्ञापन

 
तहरीर के आधार पर आरोपी अजयपाल के खिलाफ छेड़छाड़, दलित एक्ट, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी अपनी रिश्तेदारी से घर जा रहा था, जहां उसने रास्ते में बच्ची को पकड़ लिया। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार मौर्य, एसएचओ बरखेड़ा  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed