फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trying to kill father by strangling

गला दबाकर पिता को मारने की कोशिश

Tue, 20 Jun 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 20 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मामूली पारिवारिक विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने नशे की हालत में पिता के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उसकी गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। यही नहीं शोर सुनकर पिता को बचाने वाले रिश्तेदारों पर ही सुनगढ़ी थाने में मारपीट की एनसीआर दर्ज कराकर आरोपी बना दिया। पीड़ित पिता ने सुनगढ़ी थाना पहुंचकर दुखड़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के खजुराह गौटिया गांव के निवासी लेखराज ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। पिछले कई दिनों से उसका बेटा डालचंद उसको परेशान कर रहा है। आरोप है कि सोमवार देर शाम बेटा डालचंद नशे की हालत में घर आया और पिता से पारिवारिक विवाद को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। पिता ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने गला दबाकर जान लेने की कोशिश तक कर डाली। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार शंकर और यशवंत मौके पर पहुंचे और मजदूर को किसी तरह बचाया। आरोप है कि इसके बाद बेटे डालचंद ने इसी की रंजिश में झूठी शिकायत कर पीड़ित को बचाने वाले दोनों रिश्तेदारों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित पिता ने पूरी वारदात पुलिस को बताकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ गोपीचंद ने बताया कि शिकायत मिलने पर डालचंद की ओर से एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। पिता ने दूसरे दिन आकर गर्दन की चोटें और घटनाक्रम को बताया है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed