फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck collision baby death

ट्रक ने बच्ची को रौंदा, मौत

Sat, 07 Mar 2015 11:50 PM IST
अमरिया/पीलीभीत।
अमरिया/पीलीभीत। Updated Sat, 07 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Truck collision baby death
सड़क पर पैर से निकली चप्पल उठाकर पहन रही एक आठ वर्षीय बच्ची को बैक हो
विज्ञापन
रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव निवासी चालक मोहम्मद शाकिब भागने की कोशिश करने लगा। जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

शुक्रवार सुबह आठ बजे थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर निवासी बाबू मंसूरी की आठ वर्षीय पुत्री महरुन निशा गांव की ही एक परचून की दुकान से नमकीन लेकर अपने घर लौट रही थी। बताया जाता है कि गांव की सीसी रोड से घर जाते समय उसके एक पैर की चप्पल निकल कर सीसी रोड के किनारे खड़े ट्रक के पीछे चली गई। उसे उठाने के बाद वह पहन रही थी कि इसी बीच चालक ट्रक स्टार्ट कर बैक करने लगा।

इसके चलते महरुन निशा ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई जिससे दबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक बालिका के पिता बाबू मंसूरी मेहनत मजदूरी कर जीविका चलाते हैं। पुलिस ने मृतक बालिका के पिता बाबू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। महरुन निशा दो भाई-तीन बहनों में एक भाई व एक बहन से बड़ी थी। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed