{"_id":"594e5d3d4f1c1b39648b45d8","slug":"truck-collides-with-bike-killing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
पाोस्टटमाटऱ्र्टम हाउस पर बैठे पिररिवार के लाोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर रोड पर बजाज चीनी मिल के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गंगापुरी गांव निवासी रामेश्वर खेती करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी लीलावती (45) अपने बेटे उमाकांत (20) के साथ पीलीभीत खरीदारी करने आई थीं। देर शाम मां-बेटा खरीदारी कर बाइक से घर के लिए निकले। बीसलपुर रोड पर बजाज चीनी मिल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान लीलावती की मौत हो गई। शनिवार सुबह परिवारीजनों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के तीन बेटे चेतराम, नंदकिशोर, उमाकांत और एक विवाहित बेटी कुंतीदेवी है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। एसएसओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकमदा दर्ज किया गया है।