फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Train from woman's bag Gold, cash stolen

ट्रेन में महिला के बैग से सोने का हार, नगदी चोरी

Wed, 24 Feb 2016 11:14 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 24 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Train from woman's bag Gold, cash stolen
मायके से ससुराल जा रही मझोला पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जादमपुर निवासी हरपाल सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर के बैग से ट्रेन में चार हजार रुपये और तीन तोला सोने का हार चोरी हो गया। महिला ने शोर-शराबा कर डिब्बे से उतरने का प्रयास कर रहे आरोपी को लोगों की मदद से पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना ऐशबाग से पीलीभीत जाने वाली रूहेलखंड एक्सप्रेस (15310) ट्रेन में बुधवार को हुई। सुखविंदर कौर ने बताया कि मायके गोला गोकर्णनाथ में भाई हरजीत सिंह की शादी थी, वह वहां से बुधवार को ट्रेन से ससुराल लौट रही थीं। गोला स्टेशन पर छोड़ने आई उसकी मां रंजीत कौर ने स्टेशन पर मिले अधेड़ से सामान अधिक होने पर सहयोग करने को कहा। आरोपी अधेड़ ने ट्रेन पर सामान रखवाने आदि में मदद भी की। ट्रेन चलती उससे पहले उसकी मां ने ससुराल ले जाने को मिठाई दी। सामान अधिक होने आदि को लेकर उसने मिठाई लेने से इनकार कर मिठाई के रुपये ले लिए। रुपयों को उसने बैग में रख लिया। आरोप है कि यह सब अधेड़ देखता रहा। ट्रेन चलने पर अधेड़ ने बैग में रखे चार हजार रुपये और तीन तोला वजन का सोने का हार उड़ा दिया।
विज्ञापन

मैलानी स्टेशन पर बच्चों ने चीज दिलवाने की जिद की, तब बैग खुला देख उसे घटना की जानकारी हुई। जब तक वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही आरोपी अधेड़ ट्रेन के डिब्बे से उतरने लगा। इस पर महिला ने शोर-शराबा कर लोगों के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया। ट्रेन पूरनपुर पहुंचने पर आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया गया। महिला ने बताया कि आरोपी के पास उसके रुपये ही मिले, लेकिन हार नहीं मिला। जीआरपी चौकी इंचार्ज ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सौंपे गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed