फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tower depredator Inter- gang caught

टावर पर लूटपाट करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा गया

Wed, 24 Jun 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 24 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tower depredator Inter- gang caught
क्राइम ब्रांच टीम ने सुनगढ़ी
विज्ञापन
एवं न्यूरिया पुलिस के सहयोग से मोबाइल टावरों पर बैट्री चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा कर छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों के पास से एक कार, एक स्कार्पियो, एक बाइक और टावरों से लूटी गई 24 बैट्रियां बरामद की हैं। एसपी जेके शाही ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों को पत्रकारों के समक्ष लाकर यह जानकारी दी।

बरेली एवं मुरादाबाद मंडल और उत्तराखंड में टावरों पर पिछले काफी समय से बैट्री लूटपाट की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस के लिए यह लूटपाट सिरदर्द बनी हुई थी। आईजी जोन ने मंडल के सभी जनपद की पुलिस से इसे पकड़ने के निर्देश दिए थे। जनपद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम भी सुरागकशी में जुटी थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने में कामयाबी मिल पाई।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के शक्ति सिंह, रेहान खां, सुनगढ़ी के देवेंद्र सिंह व न्यूरिया के इंद्रजीत सिहं भदौरिया ने संयुक्त रूप से छापा मारकर माधोटांडा रोड पर ईंट भट्टे के पास से दो चार पहिया वाहन और एक बाइक सहित छह लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में गाड़ियों में 24 बैट्रियां भी मिली हैं।
मुख्य सरगना को मुरादाबाद पुलिस ने पकड़ा था
बुधवार को एसपी जेके शाही ने प्रेस कांफ्रेंस कर सभी आरोपियों को पेश कर खुलासे की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना सुंदरलाल है। उसे कुछ दिन पूर्व मुरादाबाद पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। वहीं वर्तमान में इनका लीडर राजपाल है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
इन जनपदों के टावरों पर की लूटपाट
उझानी (बदायूं), कटहर (मुरादाबाद), अलागंज (शाहजहांपुर), गजरौला व पूरनपुर (पीलीभीत) और उत्तराखंड के उधमसिंह नगर।
यह हैं पकड़े गए आरोपी
1. मैकूलाल, गांव चंदुआ, थाना भमौरा, बरेली
2. राजपाल, मुरादपुर, थाना बहेड़ी, बरेली
3. पप्पू दियोरियांकला, जनपद पीलीभीत
4. अतुल सिंह, महादेवपुरा, थाना बहेड़ी, बरेली
5. पप्पू उर्फ शमशुल, दियोरियाकलां, पीलीभीत
6. इमरान, दियोरियाकलां, पीलीभीत
फिल्डिंग लगा दी है
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले पप्पू एक दो साथियों की मदद से रेकी कर टावर की स्थिति देखते थे। टावर का निर्धारण करने के बाद बाकी साथियों को फिल्डिंग लगा दी है, कहकर बुलाता था।
उधमसिंहनगर में की है घटनाएं
पकड़े गए आरोपियों की मोबाइल की जांच पर उनकी लोकेशन कई बार उत्तराखंड के उधमसिंहनगर एवं इसके आसपास मिली है। इस पर वहां के एसपी से संपर्क किया गया है। एसपी ने बताया कि उधमसिंह नगर में भी कई घटनाएं हुई हैं। इस पर पूछताछ के लिए टीम पीलीभीत पहुंच रही है।
गैंग रजिस्टर्ड कर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के गिरोह को टावर लूट गैंग नाम से पंजीकृत किया जाएगा और सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
आईजी ने की पांच हजार ईनाम की घोषणा
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी जेके शाही ने बताया कि टावर गिरोह का खुलासा होने पर आईजी ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। उनके आने पर टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed