फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Together with his servant Surendra cousin was murdered

चचेरे भाई ने नौकर के साथ मिलकर की थी सुरेंद्र की हत्या

Sun, 03 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 03 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Together with his servant Surendra cousin was murdered
चोरी का खुलासा - फोटो : pilibhit, beureu
फार्मर सुरेंद्र सिंह की हत्या उसके चचेरे भाई ने की थी। वह बेटे को विदेश भेजने के लिए उधार लिए दो लाख लौटना नहीं चाहता था। इसलिए उसने नौकर के साथ मिलकर फार्मर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

बता दें कि सात जून को एक सिक्ख बुजुर्ग की लाश भदेंगकंजा के पास मरैना नहर में मिली थी। शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए उसकी शिनाख्त हो सकी। मृतक की पहचान शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र के गांव थुनिया चक मलका निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हरवंश के रूप में हुई थी। जानकारी मिलने पर पिता के साथ पहुंचे उसके भाई महेंद्र ने फोटो देखकर पहचाना। घटना में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसके चचेरे भाई जुगेंद्र सिंह और उसके नौकर पृथ्वीराज निवासी गांव कुदिन्ना को हिरासत में लिया। पहले आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को भटकाने के लिए मृतक के सगे भाई पर सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप लगा दिया। जिस पर पुलिस ने सगे भाई से भी पूछताछ की। बाद में सख्ती करने पर आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी जुगेंद्र ने बताया कि एक साल पहले उसने मृतक से दो लाख रुपये अपने बेटे को कोरिया भेजने के लिये उधार लिये थे। मृतक सुरेंद्र सिंह उधार दी गई रकम को वापस मांग रहा था। ऐेसे में आरोपी ने सुरेंद्र की हत्या की प्लानिंग कर ली। छह जून को दोनों आरोपियों ने पीलीभीत आकर सुरेंद्र को रुपये देने के बहाने बीसलपुर ईदगाह चौराहे पर बुला लिया। यहां से तीनों शाम छह बजे बिलसंडा के लिए निकले। रात करीब नौ बजे मरैना नहर के रास्ते पर जुगेेंद्र ने बहाने से बाइक रोकी और फिर दोनों ने बांका मारकर वृद्ध सुरेंद्र की हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों नहर में डाल कर भाग गये। बंडा मानपुर रोड पर आकर एक खेत में बांका फेंक दिया। 
विज्ञापन

 
उधार लिए दो लाख रुपये वापस न करने को लेकर चचेरे भाई ने नौकर के साथ हत्या की थी। सुरागरसी के दौरान तथ्य मिले। जिन पर काम किया गया तो पुलिस खुलासे तक पहुंच गई। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                                                                - जितेंद्र सिंह यादव, एसओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed