फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To wage opposition Beaten with the butt of the gun

मजदूरी करने के विरोध पर बंदूक की बट से पीटा

Fri, 21 Aug 2015 11:26 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 21 Aug 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

गांव पिपरिया जयभद्र मेें जबरिया मजदूरी कराने के विवाद पर रामकुमार और मनोज पांडेय पक्ष में मारपीट हुई। रामकुमार का आरोप है कि जबरिया मजदूरी के विरोध पर उसे रास्ते ंमें घेरकर बंदूक की बटों आदि से पीटा गया। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला रजागंज में ग्राहक बुलाने के विवाद पर दुकानदारों में मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए। मारपीट की अन्य घटनाओं में सात लोग घायल हुए।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर के कुछ लोग  बगैर लाइसेंस के ब्याज पर लोगों को रुपये देते है। उधारी न चुकाने पर पीड़ितों से जबरिया मजदूरी कराई जाती है। गांव पिपरिया जयभद्र निवासी रामकुमार को ब्याज पर दिए  गए रुपये वापस न करने पर जबरिया मजदूरी कराने का दबाव बनाया गया। विरोध पर उसे रास्ते में घेरकर पीटा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित ने बंदूक की वटों आदि से पिटाई की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

रामकुमार की ओर से गांव मोहम्मदपुर निवासी शैलेष पांडेय, मनोज पांडेय, अनिल पांडे, पवन पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जांच में आरोप सही मिलने पर बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट भेजी जाएगी। दूसरे पक्ष के मनोज पांडेय की ओर से रामकुमार, सुमित, मुरारी लाल, जीवन लाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव में रंजिशन रामबाबू की पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव को आई उसकी मां रेशमा देवी, ताई मायावती, भाभी सुशीला को भी पीटा गया। पुलिस ने रामबाबू की ओर से गांव निवासी सियाराम पांडेय, मनोज पांडेय, अमित पांडेय, बृजेश पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला ढका में पुत्री की विदा करने से मना करने पर मोहल्ला निवासी कल्लू की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने कल्लू की ओर से गांव दियूरिया निवासी भूरा, अनीस खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला रजागंज में ग्राहक बुलाने के विवाद पर मोहम्मद फईम और जाकिर पक्ष में मारपीट हुई। पुलिस ने मोहम्मद फईम की ओर से मोहल्ला के अनीस, जाकिर, रईस, नफीस और जाकिर हुसैन की ओर से फईम, फारूक, रसीद, भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य एक घटना में लखीमपुर खीरी के थाना बरगदिया के गांव छतौरिया निवासी राजपाल की पत्नी पूनम देवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पूनम की ओर से माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप रहने वाले राजीव तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed