फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tight police torture victim Said suicide threats

पुलिस प्रताड़ना से तंग युवती  ने दी आत्महत्या की धमकी

Sat, 11 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 11 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पर्स चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजे गए दो भाइयों को बेकसूर बताते हुए एक युवती ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला है। सेहरामऊ और जीआरपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। यही नहीं एसपी को दिए गए पत्र में न्याय न मिलने पर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। 

सेहरामऊ थाना क्षेत्र के महादेव माती गांव की रहने वाली सुरभि सिंह ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि नौ मई की सुबह जीआरपी पुलिस उसके घर में घुस आई और उसके छोटे भाई को पकड़कर ले गई। पुलिस ने उसको गलत तरीके से फंसाकर पर्स लूटने के आरोप में चालान कर दिया। इसके बाद 26 मई को जेल में बंद भाई से मिलकर पीड़िता का दूसरा भाई मोहित मां के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में सेहरामऊ पुलिस पूछताछ करने के बहाने उसक ो पकड़कर ले गए। दूसरे दिन छोड़ देने की बात कही, लेकिन पुलिस ने बाद में गलत तरीके से उस पर पांच किलो डोडा और एक तमंचा बरामद दिखा दिया। उसको लाकर जीआरपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यहां आरोप है कि छोड़ने के नाम पर पचास हजार रुपये मांगे गए, जिसमें से तेईस हजार रुपये पीड़िता ने दे भी दिए। इसके बाद उस पर भी पुलिस ने पर्स लूट का केस लगा दिया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों भाइयों को गलत तरीके से फंसाया है। यह भी दावा किया कि जिस दिन मोहित पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है उस दिन वह काम पर गया हुआ था, जिसके पुख्ता सबूत भी परिवार के पास हैं। एसपी से जीआरपी और सेहरामऊ पुलिस की शिकायत कर महिला ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा यह भी चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगी। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पूरनपुर सीओ को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed