फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three Otoliftr arrested, three bikes recovered

तीन ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Mon, 10 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Mon, 10 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मुखबिर से मिली सूचना पर बिलसंडा पुलिस ने तीन ऑटोलिफ्टर धर दबोचे। इनके पास से रूद्रपुर से चोरी की गई तीन मोटर साइकिलें बरामद हुई। जिनको बेचने के लिए चोर नवाबगंज जा रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अतुल प्रधान को सोमवार सुबह मुखबिर से जानकारी मिली कि चोरी की बाइकों को कुछ लोग सौदा करने के लिए नवाबगंज ले जा रहे हैं।  सूचना को गंभीरता से लेकर पुलिस ने ईंटगांव रोड -बिलसंडा रोड पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में अलग-अलग बाइक  पर सवार तीन लोग पुलिस को चेकिंग करता देख गाड़ी मोड़कर भागने लगे। शक होने पर ईंटगांव चौकी प्रभारी मुकेश बाबू ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। बाइक के कागजात न होने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों को थाने लाया गया। जहां पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन बाद में सख्त पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया। पकड़े गए तीनों युवकों ने अपना नाम बरेली जिले के नबाबगंज क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी चंद्रपाल, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी केशवपाल और दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरचुईया निवासी राकेश बताया। यह बताया कि पिछले दिनों बरामद तीनों बाइक उन्होंने उत्तराखंड के रूद्रपुर से चोरी किया था। जिनको बेचने के लिए नवाबगंज जा रहे थे। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि पकड़े गए तीनों ऑटोलिफ्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी से जुड़ी काफी जानकारी दी है, जिस पर पड़ताल शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed