{"_id":"57fbdd154f1c1b695228ef83","slug":"three-otoliftr","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर से मिली सूचना पर बिलसंडा पुलिस ने तीन ऑटोलिफ्टर धर दबोचे। इनके पास से रूद्रपुर से चोरी की गई तीन मोटर साइकिलें बरामद हुई। जिनको बेचने के लिए चोर नवाबगंज जा रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को चालान कर दिया है।
इंस्पेक्टर अतुल प्रधान को सोमवार सुबह मुखबिर से जानकारी मिली कि चोरी की बाइकों को कुछ लोग सौदा करने के लिए नवाबगंज ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेकर पुलिस ने ईंटगांव रोड -बिलसंडा रोड पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में अलग-अलग बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को चेकिंग करता देख गाड़ी मोड़कर भागने लगे। शक होने पर ईंटगांव चौकी प्रभारी मुकेश बाबू ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। बाइक के कागजात न होने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों को थाने लाया गया। जहां पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन बाद में सख्त पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया। पकड़े गए तीनों युवकों ने अपना नाम बरेली जिले के नबाबगंज क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी चंद्रपाल, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी केशवपाल और दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरचुईया निवासी राकेश बताया। यह बताया कि पिछले दिनों बरामद तीनों बाइक उन्होंने उत्तराखंड के रूद्रपुर से चोरी किया था। जिनको बेचने के लिए नवाबगंज जा रहे थे। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि पकड़े गए तीनों ऑटोलिफ्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी से जुड़ी काफी जानकारी दी है, जिस पर पड़ताल शुरू कर दी गई।