{"_id":"b083ddb83927992bd99d9fae645051ba","slug":"three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से गन्ने की फांदियां गिरने से तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से गन्ने की फांदियां गिरने से तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के सीजन में तमाम प्रयासों के बाद भी ट्रक एवं ट्रालियों से ओवरलोड गन्ना लाया जाता है जिससे घटनाएं हो रहीं। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय न्यूरिया की ओर से गन्ना लेकर एक ट्रक शहर में आ रहा था। जिला अस्पताल के निकट बिजली के तारों में उलझने से गन्ने की कुछ फांदियां नीचे गिर गई। इस दौरान रिक्शे से गुजर रही छोटा खुदागंज निवासी महिला चमेली देवी एवं रिक्शा चालक दाताराम घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद लोग यहां से हटे ही थे कि वहां पहुंचे दूसरे ट्रक से भी फांदियां गिर गईं जिससे अस्पताल से निकल रहे मेडिकल प्रतिनिधि रवि शुक्ला घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक से फांदियां गिरने के बाद भी न तो पुलिस ने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया और न ही इन पर अंकुश लगाने का कोई प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन