फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thousands plunder 35,000 lions, protesters protest

बदमाशों ने किसान से 35 हजार लूटे, विरोध पर पीटा 

Fri, 24 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 24 Mar 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकाल कर साईकिल से घर जा रहे किसान को रास्ते में रोक तीन बदमाशों ने 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचे की बट से किसान की पिटाई कर बदमाश बाइक से निकल गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दौलतपुर हीरा निवासी हेतराम शुक्रवार शाम करीब बरसिया स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से 35 हजार रूपये निकाल कर साईकिल से घर जा रहे थे। खुदागंज रोड पर दौलतपुर मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया। कुछ समझने से पहले ही बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर लेकर 35 हजार रूपये लूट लिए। इसका विरोध करने पर किसान हेमराम की तमंचे की बट से पिटाई की गई। इसके बाद बदमाश बाइक से दौलतपुर हीरा से सटे मार्ग से भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी जुटा जल्द खुलासे का आश्वासन देकर शांत कराया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग कराई जा रही है। एसआई उदयवीर सिंह टीम के साथ सुरागरसी कर रहे है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed