फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thousands of fire in two houses Property destroyed

दो घरों में आग से हजारों  की संपत्ति जलकर नष्ट

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thousands of fire in two houses Property destroyed
अग्न‌िकांड। - फोटो : pilibhit, beureu
थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुुर पट्टी में शनिवार को दो छप्परपोश घरों में आग लग गई, जिसमें साठ हजार की संपत्ति जल गई। घटना के दौरान घरवाले खेतों में गेहूं की कटाई करने गए थे। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन

ग्राम दौलतपुर निवासी छत्रपाल शनिवार को प्रात: अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गया हुआ था। इस बीच उसके छप्परपोश घर में आग लग गई और कुछ ही देर में आग उसके छोटे भाई संतोष कुमार के छप्परपोश घर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक छत्रपाल के घर में चारा मशीन, चारपाई, बिस्तर सहित करीब बीस हजार रुपये और संतोष कुमार के घर में चार चारपाई, एक साइकिल, तीन सिलाई मशीन, एक सौर ऊर्जा पैनल, पांच क्विंटल धान सहित करीब चालीस हजार रुपये की संपत्ति जल गई। आग की सूचना पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed