फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thousands of Durga Temple Thieves took jewelry

दुर्गा मंदिर से हजारों  के जेवरात ले गए चोर

Wed, 17 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Wed, 17 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Thousands of Durga Temple Thieves took jewelry
चोरी - फोटो : अमर उजाला
जाल फांदकर घुसे, ताला तोड़कर उड़ाए जेवरात
विज्ञापन

पुजारी की तहरीर पर केस दर्ज, संदिग्ध हिरासत में

 मंगलवार देर रात हुई बरसात के बाद पुलिस गश्त ठप पड़ते ही चोरों ने दस्तक देकर पुलिस को नई चुनौती दे डाली। देशनगर गौढ़ी का मां दुर्गा मंदिर चोरों का निशाना बना। बाउंड्री पर लगे जाल को फांदकर चोर भीतर घुसे और मंदिर द्वार पर लगा ताला तोड़कर मां दुर्गा की मूर्ति से सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। जेवरात की कीमत करीब 80 हजार रूपये बताई जा रही है। पुजारी से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सुरागरसी तेज कर दी है। कई संदिग्ध युवक भी पूछताछ को हिरासत में लिए गए हैं।  

कोतवाली क्षेत्र के देशनगर गौढ़ी चौराहा पर मां दुर्गा का मंदिर है। यहां पर पुजारी के तौर पर सतोष मिश्रा आसपास के लोगों संग देखरेख करते हैं। मंगलवार रात को साढे़ 11 बजे तक मंदिर में भीड़ रही। इसके बाद सब अपने- अपने घर चले गए। बुधवार सुबह पांच बजे पुजारी मंदिर खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना का पता लगा। मंदिर से चोर पीतल का कलश, देवी की मूर्ति के सोने के कुंडल,  नथनी, हार और चांदी का क्षत्र गायब मिला। मूर्ति भी खंडित दिखाई दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। इसकी जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। सुरागरसी के दौरान कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed