फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves took thousands goods undercut two kiosks

दो खोखे काटकर हजारों का सामान ले गए चोर

Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 25 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Thieves took thousands goods undercut two kiosks
दो खोखे काटकर हजारों का सामान ले गए चोर - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने बेखौफ होकर दो खोकों की टीन की छत काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिजने पर दोनों खोका स्वामियों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 
कस्बे के वार्ड नंबर एक के रहने वाले मोहित सक्सेना की हाईवे पर जनता इंटर कॉलेज के पास साईं मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। इसी के सटी हुई वार्ड छह निवासी यासीन की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दोनों दुकानें नगर पंचायत की टीन की बनी हुई है। गुरुवार रात चोरों ने दोनों दुकानों को निशाने पर हजारों का सामान चोरी कर लिया। टीन की छत काटकर चोर भीतर घुसे। जिसके बाद मोबाइल शॉप से दो मोबाइल, चार हजार रुपये की नकदी, पांच सौ रुपये के रिचार्ज कूपन और दूसरी दुकान से साढ़े चार हजार रुपये के कपड़े चोरी कर ले गए। दूसरे दिन  आसपास के दुकानदारों से जानकारी मिलने पर पीड़ित मौके पर पहुंचे। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा में आतिशबाजी गोदाम में चोरी 
पीलीभीत। इधर जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव में आतिशबाजी के गोदाम से हजारों का सामान चोरी हो गया। आहट पर जागे चौकीदार को चाकू दिखाकर चोर भाग गए। पहचान होने पर आतिशबाज ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी मोहम्मद फईम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका हनीफ आतिशबाज के नाम से गोदाम ललौरीखेड़ा में है। बृहस्पतिवार की रात गोदाम से नल, पानी की मोटर, तराजू, बांट, और आतिशबाजी का सामान चोरी कर लिया गया। आहट पर गोदाम के चौकीदार मोना और महेश ने दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जोकि खेड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। आरोप है कि चोरी कर भागते वक्त पकडने पर आरोपी चौकीदार को चाकू दिखाकर भाग गए। ललौरीखेड़ा चौकी पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed