फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves gave a knock near Police Picket Point

पुलिस पिकेट प्वाइंट के पास चोरों ने दी दस्तक

Thu, 27 Jul 2017 07:29 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 27 Jul 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
Thieves gave a knock near Police Picket Point
Thieves gave a knock near Police Picket Point - फोटो : Thieves gave a knock near Police Picket Point
टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा पिकेट प्वाइंट के पास एक बार फिर चोरों ने दस्तक देकर वारदात को अंजाम दिया। आमने-सामने रखे दो खोखो के ताले तोड़ दिए। चोर एक से सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छिटपुट चोरी मानकर नजर अंदाज कर दिया। कानूनी कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। बता दें कि इससे पहले भी चौराहे पर रखे खोखो में कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। जिनको पुलिस ने कभी जांच तो कभी पीड़ितों को ही अतिक्रमणकारी बताकर टरका दिया था। मोहल्ला सुनगढ़ी के निवासी अमित कुमार का गौहनिया चौराहे के पास पंचर जोड़ने का खोखा है। चौराहे पर पुलिस की पिकेट रहती है और रात भर थाना पुलिस, यूपी 100 पुलिस की गश्त। देर रात चोरों ने खोखे को निशाने पर ले लिया। शटर पर लगे ताले तोड़ने के बाद चोर यहां से करीब पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद ठीक सामने शिवनगर कॉलोनी के निवासी रमेश के पान के खोखे के ताले तोड़ दिए। हालांकि यहां से सामान ले जाने में चोर कामयाब नहीं हो सके। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पहुंचने पर ताले टूटे देख पीड़ितों को घटना का पता लगा। इस पर आसपास के कई व्यापारी जमा हो गए और वारदात पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि पुलिस गश्त के नाम पर औपचारिकता निभाते हुए लापरवाह बनी हुई है। 
विज्ञापन

 
चोरी का आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, साथी भागे
पीलीभीत। मकान में चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गए मोबाइल और नकदी बरामद की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी सोनू पुत्र शिवकुमार के मकान में बुधवार देर रात चोरों ने घुसकर मोबाइल और चार हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा पड़ोस के रामबहादुर और रामप्रसाद के मकान में भी वारदात को अंजाम दिया गया। इसकी बृहस्पतिवार सुबह तड़के सूचना मिलने पर पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान एक ट्रेन का टिकट मिला। इसके आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन जाकर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी जहानाबाद के खुडरा गांव निवासी विनीत पुत्र कन्हईलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसके साथी भाग गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी गए चार मोबाइल और पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं। अन्य साथियों के नाम प्रकाश में आए है। उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसान के मकान में हजारों चोरी
गजरौला। क्षेत्र के ग्राम अटकोना निवासी शंकर लाल पुत्र नन्हेलाल खेती करते है। बुधवार रात दीवार में नकब लगाकर चोर मकान में घुस आए। इसके बाद कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर कपड़े, वर्तन समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ नरेंद्र यादव ने बताया कि मौका मुआयना कर पुलिस ने जानकारी जुटाई है। वर्कआउट को लेकर सुरागरसी की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed