फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft in the shop located at the Mandi Committee premises

मंडी समिति परिसर स्थित दुकान में चोरी 

Wed, 31 May 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 31 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने मंगलवार रात आसाम पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी पर स्थित मंडी समिति परिसर की दुकानों को अपना निशाना बनाया। वहां एक दुकान के ताले तोड़कर चोर तिजोरी में रखे साढ़े तेरह हजार रुपये और चेकबुक ले गए। वहीं एक दूसरी दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंडी परिसर में वारदात के बाद से आढ़तियों ने आक्रोश जताया और सुरक्षा बंदोबस्त सख्त करने की मांग की है। शहर की गंगोत्रीपुरम कालोनी के निवासी राजेश कुमार गुप्ता की मंडी समिति में ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदार रामकुमार ने राजेश की दुकान के शटर और अलमारी के ताले टूटे देखे। उनकी सूचना पर राजेश समेत कई दुकानदार मौके पर पहुंच गए। वहीं उनके ठीक बराबर में स्थित नौगवां पकड़िया गांव निवासी रामकुमार की दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की गई। चर्चा फैली तो कुछ ही देर में व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 और आसाम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों का कहना है कि आसाम चौकी के नजदीक होने के बावजूद मंडी समिति की दुकानों में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। जबकि मंडी परिसर में रात को पुलिस पिकेट रहती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed