{"_id":"1d5d2f78b0a454373393d0db320d8eae","slug":"theeft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों सहित तीन स्थानों पर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों सहित तीन स्थानों पर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा निवासी शिक्षक शांती स्वरूप त्रिवेदी के घर के दरवाजे का शटकना खोलकर चोर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने सूटकेस में रखा छह तोला सोने का हार और दूसरा सूटकेस चोरी कर लिया। इसी बीच शिक्षक के भाई ब्रजस्वरूप त्रिवेदी की आहट पर आंख खुल गई। उन्होंने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उनको धक्का देकर सूटकेस व हार साथ लेकर भाग निकला। सूटकेस गांव झबरा रोड के किनारे एक स्थान पर मिला। सूटकेस में कपड़े और कुछ अभिलेख थे। इसके अलावा चोरों ने पुलिस चौकी के समीप डूडा चौराहा पर गांव के छोटे वाजपेई की परचून की दुकान के ताले तोड़ दिए और इन्वर्टर, पांच सौ की नगदी समेत 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद पड़ोस में रखे रामचरन के खोखा का दरवाजा तोड़कर टायर, रिम समेत करीब 30 हजार का सामान चोरी कर ले गए। चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर पर शांती स्वरूप की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिटाई कर बदमाशों ने किसानों को लूटा
पूरनपुर। गांव ढक्काचांट निवासी पारितोष, रामचंद्र और संतोष जंगल के किनारे खेतों की रात को रखवाली कर रहे थे। किसानों ने बताया कि इस दौरान आए सशस्त्र बदमाशों ने शोर-शराबा न करने की धमकी देते हुए पिटाई की। बदमाशों ने रामचंद्र के पास से पांच सौ रुपये और अन्य के पास से टार्चें लूट ली। बदमाशों ने घटना की सूचना किसी को देने की धमकी दी। घटना से गांव के लोगों में दहशत है। एसआई हरद्वारी लाल ने बताया कि लूट की किसी ने सूचना नहीं दी है।