फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man 's body was found hanging from a tree

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, युवती की भी संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 13 Apr 2015 12:12 AM IST
बिलसंडा (पीलीभीत)।
बिलसंडा (पीलीभीत)। Updated Mon, 13 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The young man 's body was found hanging from a tree
गांव इलाहाबांस सिमरा निवासी सुरेश श्रीवास्तव के 18 वर्षीय बेटे सोनू का शव रविवार को गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटकता मिला। वह शनिवार शाम से गायब था। युवक के घर वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। उधर पड़ोस के गांव में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती के घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन-फानन में शव की अंत्येष्टि कर दी। युवक के घर वालों ने युवती के घर वालों पर हत्या करने की आशंका जताई है। इसके चलते मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन


गांव इलाहाबांस सिमरा निवासी सुरेश श्रीवास्तव ने बताया कि उसका 18 वर्षीय पुत्र सोनू शनिवार की शाम करीब सात बजे घर पर खाना खाने जा रहा था। इसी बीच सोनू के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह बात करते हुए घर से निकल गया। इसके बाद वह घर नही लौटा।
विज्ञापन


देर रात तक न आने पर घर वालों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह गांव के लोग जब शौच को गए तो उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। उसके गले में जूट की रस्सी का फंदा कसा था। युवक के घर वाले युवती के घर वालों पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर सोनू के फांसी के फंदे पर लटके होने की खबर इलाके में फैलने के बाद पड़ोस के ही एक गांव की युवती की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि युवती ने घर में साड़ी का फंदा डालकर कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के घरवालों का कहना है कि पुत्री ने फांसी नहीं लगाई। उसकी मौत पेट में दर्द होने की वजह से हुई।

000
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। युवती की मौत होने की लिखित तहरीर पुलिस को नहीं मिलीं है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। दोनों के  मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
राजेश यादव, एसओ बिलसंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed